संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्त दिवसीय ज्ञान गंगा यज्ञ 18 सितंबर से

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के शिवालय मंदिर बेगमगंज में स्वर्गीय बैकुंठवासी दामोदर प्रसाद नेमा एवं स्वर्गीय बैकुंठवासी गोमती देवी नेमा की पुण्य स्मृति में 18 सितंबर से 24 सितंबर तक संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्त दिवसीय ज्ञान गंगा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वृंदावन धाम उत्तर प्रदेश से पधारी राष्ट्रीय कथा व्यास साध्वी भारती दीदी कथा का वाचन करेंगी।
कथा के शुभारंभ से पहले 18 सितंबर को सुबह 9 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर बस स्टैंड से कलश यात्रा प्रारंभ होगी जो कथा स्थल पर पहुंचेगी दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक प्रतिदिन कथा का वाचन किया जाएगा 25 सितंबर को हवन कन्या भोज एवं प्रसादी का वितरण के साथ समापन किया जाएगा।
कथा यजमान परिवार अजय कुमार नेमा शिक्षक, विनय नेमा शिक्षक, संजय नेमा, आलोक नेमा, राजीव नेमा, आदर्श नेमा, डॉ. समीक्षा नेमा, आयुष नेमा, यश नेमा, स्तुति नेमा, इंजीनियर विभोर नेमा, रिजुल नेमा, शिवाय नेमा आदि ने समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ से कथा श्रवण करने अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।


