मध्य प्रदेश
नर्मदा नदी मे नहाते समय डूबे दूसरे युवक का पांचवे दिन क्षत विक्षत शव बरामद

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । रक्षाबंधन के दिन नर्मदा नदी मे बरमान के सतधाराघाट पर नहाते वक्त डूबे सरखेडा के पृथ्वीसिह राजपूत का शव पुलिस ने पांचमे दिन शुक्रवार की शाम को क्षत विक्षत हालत मे सतधारा घाट के पास से बरामद करने मे सफलता प्राप्त कर ली है जबकि दूसरे युवक खामखेडा निवासी गोलूसिह राजपूत का शव दो दिन पहले ही बरामद कर लिया था वह बरमान से काफी दूर तेज बहाव के चलते पतई घाट के आस पास उतराता हुआ मछुआरो को मिला था जिसे पुलिस ने बाद मे कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे परिजनो को सोप दिया था।



