धार्मिक

श्रीराम कथा के समापन पर नगर कन्या भोज

सिलवानी। नगर में 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक जगद्गुरू स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज द्वारा श्री हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित की गई श्रीराम कथा के समापन पर आयोजन समिति द्वारा भव्य कन्या भोज किया गया जिसमें सिलवानी नगर की समस्त कन्याओं को सामूहिक निमंत्रित किया गया एवं कन्याओं के चरण पूजन, महावर लगाकर पैर पखारे एवं भोजन कराया गया। आयोजन समिति द्वारा भव्य राम कथा के सफल आयोजन के लिए समस्त हिन्दू समाज तहसील सिलवानी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान हिन्दू उत्सव अध्यक्ष नारायण यादव, महेश नामदेव, गजेंद्र गुप्ता, हनुमत सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र रघुवंशी, सूर्यप्रकाश पांडेय, गोविंद सोनी, मदन सिंह रघुवंशी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button