खेल

नंदनी यादव जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में तबा फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । सिलौंडी कस्तूरबा गांधी छात्रावास की छात्रा कुमारी नंदनी यादव पिता राजलाल यादव ग्राम छीतापल मझगांव ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में तबा फेंक में प्रथम स्थान और मेहंदी और चित्रकला में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिलौंडी क्षेत्र का नाम रोशन किया है । नंदनी यादव शासकीय कन्या हायर स्कूल सिलौंडी में क्लास 10 वीं की छात्रा है जो कि कस्तूरबा गांधी छात्रावास में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही है नंदनी यादव दिव्यांग़ है । कटनी जिला डिप्टी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्रा का सम्मान किया। प्राचार्य विशाल वरकडे और छात्रावास अधीक्षक उर्मिला कुलस्ते और सहायक अधीक्षक प्रतिभा भारती ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button