10 मई 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन
सिलवानी । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सुहाने के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु अभिभाषकों एवं तहसीलदार, बैक, नगर परिषद, विभागों से प्री सिंटिंग मीटिग का आयोजन किया गया।
न्यायाधीश/ अध्यक्ष सुनीता पचौरिया द्वारा दिनांक 10 मई 2025 को होने वाली नेशनल लोक अदालत में लंबित राजीनामा योग्य अपराधिक प्रकरण, भरण पोषण, घरेलू हिंसा, पारिवारिक मामले, अपराधिक सिविल राजीनामा योग्य समस्त दीवानी मामले रखे जा रहे मामलों में प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण के संबंध में अभिभाषकों से चर्चा की गई तथा अधिवक्ताओं द्वारा लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को निपटाने के लिए सहयोग करने की बात कही।
नेशनल लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के संबंध मै नगर पालिका के जलकर वसूली एवं संपत्तिकर वसूली के प्रकरण एवं समस्त बैंकों के प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण हेतु विभाग द्वारा दी जाने वाली छूटों के संबंध में अधिक से अधिक प्रचार करने की सलाह दी गई।
उक्त् प्री सिटिंग मीटिग में अध्यक्ष अभिभाषक संघ गोर्वधन रघुवंशी सहित अधिवक्ता एवं तहसीलदार एवं बैक के शाखा प्रबंधक उपस्थत रहे।



