बेगमगंज रेंजर अरविंद अहिरवार को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

पर्यावरण संरक्षण और वन परिक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हुए सम्मानित
रायसेन। मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध टीवी चैनल विस्तार न्यूज़ की पहली वर्षगांठ पर स्थापना उत्सव का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और वन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रायसेन जिले के बेगमगंज वन परिक्षेत्र के अधिकारी अरविंद अहिरवार को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और बेहतरीन कार्यशैली का प्रमाण है। वन विभाग और क्षेत्रवासियों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं हैं। आपको बता दें कि इसके पहले केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद यादव और एमपी के उप मुख्यमंत्री राजेन्द शुक्ल द्वारा भी अरविन्द अहिरवार सम्मानित किए जा चुके हैं।



