मध्य प्रदेश

अखिल भारतीय गोस्वामी सभा दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्वत युवा इकाई के भारती निर्विरोध मनोनीत

गोस्वामी समाज द्वारा भव्य स्वागत कर दी बधाइया
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अखिल भारतीय गोस्वामी सभा दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक, आमसभा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के निर्वाचन सर्व सहमति से संपन्न हुए। कार्यक्रम दिनांक 29, 30 जून दो दिवसीय होकर मोनी बाबा आश्रम गंगा घाट उज्जैन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाग लेने नेपाल समेत भारत देश करीब बीस प्रांतों के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी गण मौजूद रहे‌। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत बालकृष्ण पर्वत नागपुर को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया एवं मंगलनाथ मंदिर उज्जैन के महंत अक्षय भारती को युवा विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अयोध्या उत्तर प्रदेश में भूमि क्रय करके एवं उज्जैन मध्य प्रदेश में पूर्व में शंकराचार्य आश्रम ट्रस्ट द्वारा क्रय की गई भूमि पर शंकराचार्य आश्रम, सामाजिक आध्यात्मिक एवम राष्ट्रीय उत्थान हेतु शंकराचार्य मठ गोस्वामी भवन के निर्माण का संकल्प लिया गया । धर्म, राष्ट्र, महिलाओं एवं संस्कृति की रक्षार्थ युवाओं तथा मातृशक्ति को संगठित होकर कार्य करने हेतु सदस्यो से सुझाव लिए।
बैठक का शुभारंभ आद्य जगतगुरु शंकराचार्य जी की प्रतिमा का पूजन अभिषेक महामंडलेश्वर डॉक्टर सुमनानंद गिरि जी महाराज एवं मंगलनाथ मंदिर के महंत राजेंद्र भारती की उपस्थिति में किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी महंत प्रीतम पूरी गोस्वामी द्वारा चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराया गया।कार्यक्रम के सूत्रधार राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रेम नारायण गिरी भोपाल, मीडिया प्रभारी विपिन यति भोपाल, व्यवस्थापक समिति के उज्जैन जिला अध्यक्ष संजय पुरी रहे। वैदिक मंत्र से आथित्य स्वागत परंपरा का निर्वहन करते हुए स्वागत भाषण उज्जैन मंडल अध्यक्ष विजय गिरी गोस्वामी द्वारा दिया गया। अखिल भारतीय गोस्वामी सभा दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यकारणी एवं प्रदेश कार्यकारणी की समस्त नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला कार्यकारणी रायसेन की ओर से जिला अध्यक्ष संतोष गिरी, महंत बालगिरी, महंत देवेंद्रगिरी समेत समस्त गोस्वामी समाज द्वारा भव्य स्वागत के साथ बधाइयां दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button