रायसेन में भाजपा जिला कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक 10 सितंबर को

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन की आवश्यक बैठक 10 सितंबर, बुधवार को दोपहर 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
सेवा पखवाड़ा टोली के जिला संयोजक राकेश तोमर ने बताया कि इस बैठक में “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा करेंगे।
बैठक में जिले के संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल टोली के सदस्य, सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष, नगर पालिका व नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष तथा जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की उपस्थिति अपेक्षित है।



