क्राइमधार्मिकमध्य प्रदेश

यूट्यूबर पर FIR की मांग को लेकर बम्होरी में ज्ञापन सौंपा

यूट्यूबर द्वारा सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास
बम्होरी । सोमवार को बम्होरी में हिन्दू उत्सव समिति, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने यूट्यूबर उवेश रिपोर्टर द्वारा सिलवानी में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए भ्रामक और आपत्तिजनक खबरें प्रसारित करने विरोध में नायब तहसीलदार महेन्द्र सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि सिलवानी नगर में श्री गणेश विसर्जन चल समारोह को लेकर सोशल मीडिया पर यूट्यूबर उवेश रिपोर्टर द्वारा आपत्तिजनक व भ्रामक खबर प्रसारित की गई है। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए गणेश विसर्जन चल समारोह को लेकर यूट्यूबर ने अपने पोर्टल और यूट्यूब चैनल पर खूनी संघर्ष और हिंसा जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर गलत खबर चलाई। इससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और समाज को बदनाम करने का प्रयास किया गया। क्षेत्र के सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया है।
उक्त यूट्यूबर उवेश रिपोर्टर पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। दो दिन दिवस में कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
कार्यकर्ताओं मांग की है कि आरोपित का पोर्टल और यूट्यूब चैनल जनसंपर्क विभाग से जांचा जाए। यदि फर्जी पाया जाता है तो शासन के नियम अनुसार धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जाए।
इस अवसर पर वरिष्ठ एडवोकेट मोहन सोनी, शैलेंद्र आचार्य अध्यक्ष हिन्दू उत्सव समिति, पंकज शर्मा, रमेश सैनी पूर्व सरपंच, हर्षित साहू, मदन गोपाल वर्मा जनपद सदस्य प्रतिनिधि, मनोज पटेल, विपिन भार्गव, आशीष सोनी, नीरज शर्मा, कृष्णकांत आचार्य, शुभम सेन, मिथुन लोधी, तेज सिंह लोधी, पुनीत रूसिया, पूरन सिंह पटेल, धर्मेंद्र लोधी, संतोष विश्वकर्मा, खेमचंद कुशवाहा, शेखर ठाकुर, आयुष्मान शर्मा, देवेंद्र साहू, विक्की लोधी, छोटू विश्वकर्मा, देवेंद्र धाकड़, वैभव छिपा, सौरभ रैकवार, संतोष अहिरवार सहित बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button