नरेश रघुवंशी ने ली मनमर्जी की क्रमोन्नति, शासन को लाखों का चूना

सिलवानी। नगर के सीएम राईज स्कूल में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक नरेश रघुवंशी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुये क्रमोन्नति / समय वेतनमान का लाभ लेकर शासन को लाखों रूपयों का चूना लगाया है।
नरेश रघुवंशी की प्रथम नियुक्ति दिनांक 25.7.2006 है। और शासन के सेवा भर्ती नियमों अनुसार 12 वर्ष के उपरांत ही कर्मचारियों को क्रमोन्नति /समय वेतनमान देने का प्रावधान है। लेकिन तथाकथित ब्लाक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुये स्वयं और नगर परिषद सिलवानी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा संकुल प्राचार्य के हस्ताक्षर स्वयं को क्रमोन्नति /समयमान वेतनमान का लाभ 25.7.2018 से ले रहे है। जबकि मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग शैक्षणिक संवर्ग सेवा शर्तें एवं भर्ती नियम 2018 के अंतर्गत जारी सेवा शर्तें अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग में 1 जुलाई 2018 से संविलियन होने के कारण शासन स्तर पर शिक्षा विभाग से ही क्रमोन्नति /समय वेतनमान का आदेश जारी होना है जिसके प्रस्ताव संकुल केंद्रों से मंगाये गये है।
गौरतलब हो कि क्रमोन्नति /समय वेतनमान की प्रक्रिया शासन स्तर पर सम्पूर्ण प्रदेश में चल रही है इसके बाबजूद नरेश रघुवंशी ने अपने पद का दुरूप्योग कर फर्जी तरीके से 25.7.2018 से क्रमोन्नति /समय वेतनमान का लाभ लेकर शासन को लाखों रुपयों का चूना लगा चुके है। जबकि इनकी सेवा पुस्तिका का सत्यापन कोष लेखा भोपाल से भी नहीं कराया गया है। सत्यापन के बाद ही लाभ मिलने का प्रावधान है। क्रमोन्नति /समय वेतनमान की प्रक्रिया की जांच कर दिनांक 25.7.2018 से अभी तक प्राप्त अधिक भुगतान की गणना कर दण्डात्मक ब्याज सहित बसूली की जाना चाहिए एवं संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाना चाहिये।



