धार्मिकमध्य प्रदेश

धार्मिक स्थलों से होगी नववर्ष की शुरुआत, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा जनसैलाब

सिलवानी। नववर्ष के स्वागत के लिए क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। लोग नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन और आशीर्वाद के साथ करेंगे। सिलवानी नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु आस्था और विश्वास के केंद्रों पर पहुंचकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना करेंगे।
क्षेत्र का ऐतिहासिक मृगन्नाथ धाम शिव मंदिर श्रद्धालुओं की विशेष आस्था का केंद्र है। यहां नए साल के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। यह मंदिर अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पिकनिक स्पॉट के रूप में भी लोगों को आकर्षित कर रहा है।
वहीं सिलवानी तहसील मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित सोजनी धाम में विराजमान अनंत बलवंत श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन के लिए दूर-दराज से भक्तजन बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। बताया जाता है कि सोजनी धाम से क्षेत्र के श्रद्धालुओं का विशेष लगाव है और यह स्थान वर्षों से उनकी आस्था का केंद्र बना हुआ है।
मान्यता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। लोग परिवार के साथ दर्शन कर सुख, शांति, सद्भाव और खुशहाली की मन्नतें मांगते हैं। नववर्ष के अवसर पर इन धार्मिक स्थलों पर विशेष चहल-पहल और भक्तिमय वातावरण देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button