उमंग क्लीनिक’ में किशोर-किशोरियों का शैक्षणिक भ्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं की मिली जानकारी

सिलवानी। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को सिविल अस्पताल सिलवानी में संचालित उमंग क्लीनिक में शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी के किशोर-किशोरियों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। यह भ्रमण परामर्शदाता ज्योति पंडित के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस विजिट का मुख्य उद्देश्य किशोर-किशोरियों को किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक परिवर्तनों के बारे में जागरूक करना तथा किशोर स्वास्थ्य केंद्र (उमंग क्लीनिक) में उपलब्ध सेवाओं की विस्तृत जानकारी देना रहा। भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के मुख्य 6 बिंदुओं पर जानकारी दी गई जिनमें पोषण, मानसिक स्वास्थ्य,
शारीरिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, असंचारी बीमारियां, चोट, हिंसा एवं लिंग आधारित हिंसा
माहवारी स्वच्छता के साथ ही मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम, एनीमिया, तथा बीएमआई के महत्व पर भी विस्तार से समझाया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी बीएमओ डॉ आरएस पटेल के मार्गदर्शन में किशोर-किशोरियों को बताया गया कि अस्पताल में आयरन-फॉलिक एसिड की गोलियां, काउंसलिंग तथा आवश्यक जांच सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध हैं। क्लीनिक विशेषज्ञों ने पोषण, एनीमिया की रोकथाम और व्यक्तिगत एवं माहवारी स्वच्छता पर व्यावहारिक जानकारी दी। हेल्पलाइन व डिजिटल संसाधन
मानसिक स्वास्थ्य सहयोग के लिए निम्न संसाधनों की जानकारी भी दी गई। संवाद सत्र के दौरान किशोर-किशोरियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और स्वास्थ्य से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक एवं अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।



