मध्य प्रदेश

नवनियुक्त भायुमोर्चा प्रियांक जैन ने लिया माँ नर्मदा और दादा जी धूनी वाले का आशीर्वाद

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियांक जैन का नगर साईंखेड़ा में प्रथम आगमन हुआ । सर्वप्रथम दादा जी धुनी वालों के दरबार गढ़ी पहुँचकर दादा जी का आशीर्वाद लिया एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता का आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही भारत माता की पूजन कर कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया जिसमें प्रियांक जैन ने सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर पार्टी का काम करने एवं आने वाले चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का आग्रह किया और कहा कि पार्टी में कोई नेता नहीं होता सभी कार्यकर्ता होते हैं कार्यक्रम में किसान मोर्चा से मोहरकांत पटेल भी उपस्थित हुए। उन्होंने भी अपनी बात रखी साथ ही पार्टी के वरिष्ठ लोगों ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी में मिलजुल कर काम करने एवं आने वाले चुनाव में पार्टी का साथ देने का आग्रह किया। जिसमें सभी वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए जिसमें मुख्य रूप किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहरकांत पटेल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भगतदास महंत, मंडल अध्यक्ष कीरत सिंह, जिला मंत्री शिवा त्रिवेदी, मालती गुर्जर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद चौधरी , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी कमलेश अवधिया, दिग्विजयसिंह सहित वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के पश्चात सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं जिलाध्यक्ष ने माँ नर्मदा घाट पिटरास पहुँचकर माँ नर्मदा जी की महाआरती की इसके पश्चात प्रसाद वितरण हुआ।

Related Articles

Back to top button