बैठक में समाज सुधार पर जोर, रेंजर बनी निशी साहू का किया सम्मान

सिलवानी। ग्राम सियरमऊ में जिला साहू समाज की बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत मां कर्मा के पूजन और आरती से की गई। इसके उपरांत अप्रैल माह में आयोजित हुए निशुल्क आदर्श विवाह सम्मेलन का आय-व्यय विवरण समिति द्वारा प्रस्तुत किया गया।
सम्मेलन में संगठन के विस्तार और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान सिलवानी निवासी निर्मल साहू की सुपुत्री निशी साहू को वन विभाग में रेंजर पद पर चयनित होने पर समाज की ओर से सम्मानित किया गया। उनके इस सफलता ने समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत का कार्य किया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद्र साहू, शिवदयाल सिमरैया, रामकुमार साहू, हितेश साहू, जिला अध्यक्ष बसंत साहू, महेश साहू, सिलवानी तहसील अध्यक्ष जगदीश साहू, सम्मेलन अध्यक्ष नाथूराम साहू, केसराम साहू, राम कुमार साहू, रेवाराम साहू, शिव कुमार साहू आदि मौजूद रहे।



