गाय को छोड़ने वाले गौ हत्यारे हैं : नित्यानंद गिरी

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा, गाडरवारा । नगर साईखेडा के समीपस्थ सोनादहार पीपरपानी घाट पर सात दिवसीय स्वामी बिधानंद जी महाराज और आयोजक भैयाराम राजपूत के सानिध्य मैं आयोजित भागवत कथा के पंचम दिवस ऋषिकेश से पधारे संत नित्यानंद जी महाराज ने कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। जन्मोत्सव के समय भागवान वासुदेव जी के पालने मैं बालरूप की मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गई।इस मौके पर उन्होंने सड़कों पर घूमती आबारा गायों की व्यथा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गाय को घर से बाहर निकालने वाले लोग गौ माता के हत्यारे है ऐसे लोगों को कभी सुख शांति नहीं. मिल सकती, चाहे कुम्भ नहाओ या नर्मदा नहाओ सारे तीर्थ भी पवित्र नहीं कर सकते l जो गाय सड़क पर ऐक्सिडेंट में मार दी जाती हैं उसकी हत्या भी गाय छोड़ने वाले को लगती है l
स्वामी जी आगे कहा की आपने गाय की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बना लिए या खेती कर ली अब गौ माता कहाँ जाएगी?
गोचर जमीन दवाने वाले सड़क की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को भी गौ हत्या का पाप लगेगा क्योंकि आपने तीन तीन पाप किये है एक तो गाय को घर से निकला, दूसरा गाय के घास को जलाया और तीसरा गौ माता की जगह (गौचर) पर कब्जा कर लिया lइसीलिए आप शान्ति की सुख की स्वस्थ होने की कामना त्याग दें l आपका उद्धार होना असंभव है l आप गाय को काटने वाले कासाई को ही दोष नहीं दे सकते उसे मोका तब मिला जब आपने घर से गाय को निकाल दिया l
एक तरफ तो आप गौ माता की पूजा करते हैं, सबसे पहली रोटी उसे खिलाते है दूसरी तरफ आप मरने के लिए घर सड़क पर छोड़ देते हैं आपका ये दोहरा चरित्र है lपांचवे दिन रात्रि मैं डा बी एल चौहान के घर सत्संग का आयोजन किया जिसमें मृत्यु के संबंध में उद्बोधन दिया।इस मौके सोनादहार आश्रम कथा सुनने के लिए पूर्व विधायक गोविंद सिंह पटेल गाडरवारा, पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल उदयपुरा, पूर्व सांसद रामेश्वर दयाल नीखरा अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय श्रद्धालु भक्त जन महिला पूरुष भारी संख्या में पधारे रहे हैं। कथा का समापन 18 फरवरी को होगा।


