मध्य प्रदेशराजनीति

एमपी में ऐतिहासिक जीत एवं जिले में भाजपा को 56℅ मत प्राप्त होंने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष को बधाई दी

रायसेन । मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत प्राप्त करने पर रायसेन जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा सीएम हाउस भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गुलगुस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा को जिले में 56% मत प्राप्त करने पर उनका मुंह मीठा कराया और उन्हें बधाई दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पराकाष्ठा के साथ आप सभी की बड़ी मेहनत का परिणाम भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत दिलाई है इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं साथ ही उन्होंने कहा यही उमंग और उत्साह मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत को मजबूती प्रदान करने के लिए रायसेन जिले के लिए 51 प्रतिशत मत प्राप्त करने के लिए लक्ष्य दिया गया था लेकिन रायसेन जिले में तीन विधानसभाएं प्रचंड जीत के बाद तथा एक विधानसभा हारने के बावजूद भी मतदाताओं ने रायसेन जिले में भाजपा को पहली बार 56% मत देकर विजय बनाया है। इसके लिए रायसेन जिले के जिला अध्यक्ष समेत सभी मतदाताओं का बहुत-बहुत आभार। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि हम रायसेन जिले की सिलवानी विधानसभा हारे हैं जल्द ही सिलवानी, बेगमगंज में कार्यक्रम बनाकर वहां के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button