मध्य प्रदेश

सूदखोरों (अवैध साहूकारों) के विरूद्ध अब होगी सख्त कार्यवाही -एसपी विकाश शाहवाल

सूदखोरों के खिलाफ एक्शन मोड में रायसेन पुलिस
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन।
जिला पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल ने अब सूदखोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के लिए मोर्चा खोल दिया है।पुलिस कप्तान शाहवाल के निर्देशन में पुलिस द्वारा जिले में ऐसे सूदखोंरों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।जो ऊंची ब्याज दर पर ऋण देते हैं और फिर चार पॉच गुना पैसा सूद समेत वापस लेते हैं।जिससे ऋण लेने वाला व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दबे रहने से वे मानसिक एवं शरीरिक रूप से प्रताडित होता है।
हाल ही में सूदखोरों के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत रायसेन पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गयी है। जिसमें थाना कोतवाली रायसेन में सूदखोर विनोद मालवीय। पिता सीताराम मालवीय निवासी गिरवर एवं उसकी पत्नी प्रीति मालवीय पत्नी विनोद मालवीय निवासी गिरवर, थाना सिलवानी में सूदखोर अजय जैन पिता विजय जैन निवासी सिलवानी एवं थाना बेगमगंज में सूदखोर अक्षय जैन पिता सुम्मीलाल जैन 38 साल निवासी शिवालय चौक बेगमगंज के विरूद्ध धारा 384, 406 भादवि, म0प्र0 ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 3 एवं 4 के तहत कार्यवाही की गयी है।
रायसेन जिला पुलिस अधीक्षक शाहवाल की आम नागरिकों से जनहित में यह अपील है कि जो भी व्यक्ति आपके आसपास अवैध तरीके से सूदखोरी का धंधा करता है अथवा ऊंची ब्याज दर पर पैसों का लेन देन करता है। तो उसकी सूचना स्थानीय थाना प्रभारी को अवश्य दें।ताकि जांच उपरांत दोषी पाये जाने पर उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जा सके। इस के लिए रायसेन पुलिस द्वारा हैल्पलाईन मोबाईल नंबर 9479996699 जारी किया जा रहा है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं पता गोपनीय रखा जायेगा।

Related Articles

Back to top button