मध्य प्रदेश

IPL की तर्ज पर NPL प्लास्टिक क्रिकेट नाईट टूर्नामेंट का आयोजन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । जबेरा विधानसभा के तहसील ग्राउंड नोहटा में प्लास्टिक वॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएंगा। जिसकी संपूर्ण तैयारी पूर्ण हो चुके हैं खेल में भाग लेने के लिए 180 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इन खिलाड़ियों की नीलामी की गई, और 16 टीमों बनी जिसमें, टीम डीएसएल (धर्मेन्द्र सिंह लोधी) को राहुल कुमार जैन एवं भाईसाब पटैल ने खरीदा, टीम डायनेमो डेविल्स को यश राय ने, नोलेश्वर बारियर्स को गोपाल महोविया ने, नाईट राइडर्स को परसोत्तम राय ने, पुलिस स्टॉप को अरविंद सिंह ने, अभिषेक हंटर को अभिषेक राय ने, भूपेश इलेवन को भूपेश गंधर्व ने, व्यापार इलेवन को सूरज ने, जंक्शन फायर को राजकुमार राय ने, कंस्ट्रक्शन इलेवन को रानू जैन ने, टाइगर्स को नीतेन्द्र सिंह ने, रायल चैलेंजर्स को शहंशाह खान ने, के के रॉयल्स को सद्दाम खान ने एमपीईबी को गोपाल रैकवार ने नितिन इगलेश को नितिन राय ने, सुपर जाइंट्स को दीपेश नामदेव ने खरीदा।टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों को चुना गया सभी टीमे 8-8 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी मैच 8-8 ओवरों का होगा 3 ओवर का सर्किल रहेगा। इस मैच का लाइव प्रसारण एवं ऑनलाइन स्कोर क्रैक हीरोज एप पर अपडेट किया जाएगा।इस कार्यक्रम के आयोजक धर्मेंद्र सिंह लोधी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग।एवं संरक्षक नितेंद्र सिंह लोधी की उपस्थिति में सभी मैच संपन्न किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button