मध्य प्रदेश

बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया बाल दिवस

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। स्कूलों में बच्चों ने चाचा नेहरू को याद करते हुए ‘हैप्पी बर्थडे’ कहा और विविध कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। क्षेत्र के स्कूलों में प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विभिन्न कार्यक्रमों नृत्य नाटक गायन भाषण निबंध लेखन वॉल पेंटिंग आदि में शामिल होने वाले बच्चों को बांटे गए पुरस्कार नगर के शासकीय सीएम राइज स्कूल में बाल मेला का आयोजन किया गया एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में नगर की अग्रणीय शैक्षणिक संस्था महर्षि कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल मैं बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वह वाही लूटी संचालक सरस जैन और स्टाफ द्वारा बच्चों को बांटे गए पुरस्कार।
इस दौरान बच्चों ने वक्ताओं की बातों को सुनते हुए नेहरूजी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा ली ।
महर्षि कान्वेंट स्कूल के संचालक सरस जैन ने अपने उद्बोधन में बताया कि 14 नवंबर के दिन देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन है, जिनको बच्चों से विशेष प्रेम था और उनके देहांत के बाद उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस यानी चिल्ड्रन डे के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी इसी तारतम्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है हमें चाचा नेहरू के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button