ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 6 घायलों में दो घायलों की हालत बिगड़ने पर किया गया जबलपुर रेफर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के फतेहपुर टेक के पास ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने पर दो की घटना स्थल पर मौत और दो दर्जन से अधिक घायलों में आधा दर्जन से अधिक घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें दो घायलों की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी और 6 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, जिसमें दो घायलों की और हालत गंभीर होने पर उन्हें सोमवार शाम को जबलपुर रेफर किया गया है। जिनमें ममता रानी पति लखरा उम्र 40 वर्ष और कुंवरमन पिता लखरा गौंड उम्र 20 वर्ष निवासी घूघस को प्रशासन ने 108 मुहैया करा कर तत्काल जबलपुर मेडिकल के लिए रेफर किया है। रेफर के दौरान तहसीलदार बटियागढ़ रॉबिन जैन, नायब तहसीलदार योगेंद्र चौधरी, पटवारी नीरज चौरसिया विशेष रूप से मौजूद थे।
घटना की खबर पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए
श्रद्धालुओ से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 4 की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल



