पर्यावरणमध्य प्रदेश
घाट सिमरिया ग्राम पंचायत में अधिकारियो एवं कर्मचारी ने लगाया एक पेड़ माँ के नाम

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । सिहोरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत घाट सिमरिया में एक पेड़ मां के नाम इस अभियान के तहत आम, नीम, अशोक सहित अन्य फूल, फलदार पौधों का वृक्षा रोपण शुक्र की सुबह जनपद स्तर के सभी अधिकारी और कर्मचारी की उपस्थिति में एक पेड़ उनकी मां के नाम से लगाया गया।
इस अभियान में जनपद अध्यक्ष रश्मि मणेद्र अग्निहोत्री, जनपद सीईओ प्रभारी जितेंद्र गुप्ता, तहसीलदार शशांक दुबे, थाना प्रभारी विपिनसिंह बिहारी, अबकारी विभाग अधिकारी संगीता तिवारी, जनपद लेखा अधिकारी सतीश अवस्थी,के साथ प्रशासनिक कर्मचारी इस दौरान उपस्थिति रहें!



