मध्य प्रदेशराजनीति

जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह लोधी बने जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र यादव ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (मध्यप्रदेश प्रभारी) शेषनारायण ओझा की सहमति से दमोह जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह लोधी को नियुक्त किया।
दृगपाल सिंह लोधी का कहना है कि वो लगातार पिछले कई वर्षों से किसान मजदूर, युवाओं के हक की आवाज़ को बुलंद करते आये है, कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष बनने के बाद वो गॉव गॉव में संगठन को खड़ा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे. कांग्रेस जिला युवा अध्यक्ष बनने पर उन्होंने माननीय राहुल गाँधी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव शेषनारायण ओझा, प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रत्नचंद्र जैन, पूर्व विधायक अजय टंडन का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button