गणतंत्र दिवस कार्यक्रम जनपद के मैदान पर संपन्न कराने को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। शहर में यह पहली बार होगा की गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम सीएम राइज स्कूल मैदान के स्थान पर जनपद पंचायत के मैदान पर आयोजित किया जाएगा क्योंकि उक्त स्कूल के मैदान पर निर्माण कार्य चलने के कारण यह स्थिति निर्मित होने पर अधिकारियों ने शनिवार को जनपद पंचायत मैदान का निरीक्षण कर नक्शा चाक आउट किया।
अंकित कुमार जैन आईएएस प्रभारी एसडीएम, तहसीलदार प्रमोद उईके, ब्लाक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव, सीएम राइज प्राचार्य बृजेश सिंह चौहान, कृषि विभाग के एसडीओ डीके नायक, गिरदावर संतोष कुमार, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, सरपंच संघ अध्यक्ष भगवान सिंह सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी जनप्रतिनिधिगण जनपद के मैदान पर पहुंचे और बनाए गए नक्शा के मुताबिक स्थल का निरीक्षण किया। और कार्यक्रम हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए संबंधितों को निर्देश दिए।



