धार्मिक

सिंगपुरी में श्रीमद भागवत कथा का साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ 12 से

सिलवानी। तहसील के ग्राम सिंगपुरी (उचेरा) में श्रीमद भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ 12 जनवरी सोमवार को होगा और 18 जनवरी रविवार को कथा विश्राम, प्रसाद वितरण एवं भंडारे के साथ समापन होगा। कथा का वाचन पंडित रेवाशंकर शास्त्री मवई वाले द्वारा किया जायेगा।
कथा शुभारंभ के अवसर पर 12 जनवरी सोमवार को प्रातः 10 बजे कलश यात्रा श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 1 बजे से हरि इच्छा तक निर्धारित है।
इस धार्मिक आयोजन के आयोजक बालमुकुन्द यादव (बाबूजी), सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर एवं महेंद्र पाल यादव (सरपंच प्रतिनिधि) हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button