केवट निषाद बंसी समाज का सर्व गोत्री युवक युवती परिचय सम्मेलन आज

रायसेन । केवट निषाद बंसी समाज का सर्व गोत्री युवक युवती परिचय सम्मेलन 11 जनवरी 2026 दिन रविवार को पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन में सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा सम्मेलन में प्रदेश के समस्त जिलों से समाज के सभी घटक मांझी केवट कश्यप निषाद ढीमर बोई रैकवार बाथम नोरिया सोंधिया बर्मन मेवाड़ी आदि के विवाह योग युवक युवती एवं उनके अभिभावक शामिल होंगे समिति की ओर से पंजीकृत युवक की युक्तियां को बहुरंगीय पत्रिका निशुल्क वितरण की जावेगी समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष रैकवार एवं जिला रायसेन प्रभारी सीताराम रैकवार ने बताया है कि सत्र 2025 में कक्षा 10 एवं 12 में 90% से अधिक अंक अर्जित करने वाले समाज के मेधावी छात्र छात्राओं में सबसे टॉप करने वाले दो बच्चों को 11-11 हजार रुपए की नगदराशि से स्वर्गीय किशोरी लाल एवं स्वर्गीय श्रीमती भगवती देवी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जावेगा तथा समाज के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भगवान निषाद राज केवट राज गौरव सम्मान से सम्मानित किया जावेगा जिला संरक्षक कन्हैयालाल रैकवार ,समिति सदस्य चतर सिंह मांझी , मानसिंह ,डॉ एसके मद्रासी प्रीतम सिंह, दयाराम रैकवार ,रामलाल रैकवार, जालम रैकवार, मुकेश रैकवार, डॉक्टर संतोष नोरिया ,मनोज पन्नालाल, लक्ष्मी नारायण , दिलीप, कमलेश, सोनू , कन्हैयालाल सुल्तानपुर आदि ने समाज के सभी स्व जातीय भाइयों ,बहनों एवं युवा साथियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।



