मध्य प्रदेश

वृद्ध ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात, सिहोरा पुलिस कर रही विवेचना

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । सिहोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार देर शाम को एक वृद्ध ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना मिलने ही पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है ।
वहीं इस घटना की वजह अभी तक साफ नही हो पाई है कि वृद्ध ने ऐसा कदम क्यों उठाया। फ़िलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिहोरा पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया कि सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम पहरुआ निवासी अशोक पिता जगदीश मिश्रा उम्र 65 साल ने अज्ञात कारणों से ट्रेन में कटकर शनिवार की शाम लगभग 5 बजे के दौरान आत्महत्या कर ली । इस घटना से पहले मृतक घर से घूमने के लिए निकला था। वहीं इस घटना की सूचना परिजनों को मिली जिससे सभी गहरे सदमे हैं। वहीं घटना के वास्तविक कारण सामने नही आये हैं। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस एसआई उमलेश तिवारी ने बताया कि अभी घटना की कोई वजह सामने नही आई है। मृतक ने किन कारणों से आत्मघाती कदम उठाया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा। फिलहाल घटना को लेकर प्रकरण दर्ज कर विवेचना कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button