चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा : ज्योतिषाचार्य हरिकेश शास्त्री

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । 8 नवंबर 2022 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण पड़ेगा ये चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा ज्योतिषाचार्य हरिकेश शास्त्री तिंसुआ वालो ने बताया इस दिन कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि भी है पंचांग के अनुसार यह चंद्रग्रहण मेष राशि में होगा चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले प्रारंभ हो जाता है जिसका सूतक समय मंगलवार प्रातः 8 बजकर 9 मिनिट से लगेगा, ग्रहण की शुरुआत शाम 5 बजकर 9 मिनट से होगी और ये शाम 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
किस राशि पर ग्रहण का क्या फल रहेगा:- भरणी नक्षत्र मेष राशि वालो के लिए विशेष अनिष्टकारक रहेगा वृष सिंह कन्या तुला धनु मकर मीन राशि वालों के लिए अभुभ रहेगा मिथुन कर्क वृश्चिक कुंभ राशि वालों को शुभ रहेगा ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहण काल में कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। सूतक शुरू होने से पहले ही घर में रखी हुई खाद्य सामग्रियों में कुश या तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि सूतक काल में खाने-पीने की चीजें अशुद्ध हो जाती हैं और तुलसी या कुश डाल देने से वो चीजें शुद्ध बनी रहती हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है इसलिए मंदिर के कपाट बंद कर देने चाहिए और देवी-देवताओं को स्पर्श नहीं करना चाहिए। इस दौरान पेड़-पौधों को भी स्पर्श नहीं करना चाहिए और साथ ही यात्रा करने से भी बचना चाहिए। ग्रहण काल में कैंची ,चाकू, सुई जैसी नुकीली धारदार चीजों का भी उपयोग नहीं करना चाहिए चंद्रग्रहण के समय ना ही भोजन पकाना चाहिए और ना ही खाना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं जाना चाहिए, ऐसा करने से गर्भ में पल रही संतान नकारात्मक ऊर्जा से बची रहती है, सोना भी नहीं चाहिए हरिकेश शास्त्री ने बताया ग्रहण के समय अपने इष्ट देवी- देवताओं की प्रार्थना या गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए, वहीं ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करना चाहिए, ग्रहण के बाद मंदिर और पूरे घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।



