ज्योतिष

14 जून 2025 : को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे गुरु, इन राशियों को प्राप्त होगा धन-वैभव और पारिवारिक सुख

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🔮 14 जून 2025 : को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे गुरु, इन राशियों को प्राप्त होगा धन-वैभव और पारिवारिक सुख
🪐 देवगुरु बृहस्पति, जिसे गुरु भी कहा जाता है उसे शास्त्रों में विशेष स्थान प्राप्त है। एक तय समय के बाद गुरु देव राशि गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, अस्त होना, उदय होना, मार्गी चाल और वक्री चाल भी चलते हैं। जब भी गुरु की चाल बदलती है, तो उसका प्रभाव 12 राशियों के ज्ञान, शादीशुदा जिंदगी, करियर, आर्थिक स्थिति और संतान आदि पर पड़ता है।
👉🏼 आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार, 14 जून 2025 को प्रात: काल 12 बजकर 7 मिनट पर गुरु देव आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिष में आर्द्रा नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में 8वां स्थान प्राप्त है। ये राहु का नक्षत्र है, जो मिथुन राशि के अंतर्गत आता है। चलिए जानते हैं इस बार गुरु की चाल में बदलाव होने से किन -किन राशियों को खास फायदा होने की प्रबल संभावना है।
🐑 मेष राशि – गुरु का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना आपके आत्मविश्वास को कमजोर कर सकता है। इस दौरान आपके निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ने लें। विद्यार्थियों की एकाग्रता इस दौरान भंग हो सकती है। गुरुजनों के साथ वार्तालाप के दौरान मर्यादा का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में छोटे भाई-बहनों से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी तरह की कोताही इस दौरान न बरतें, बड़ी स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो सकती है। उपाय के तौर पर पीली चीजों का दान करें।
🐂 वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है, जो सुख, समृद्धि और सुंदरता का कारक है। गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन आपके दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी और नौकरी या व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश करने के लिए भी यह बहुत अच्छा समय है। आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा।
👩‍❤️‍👨 मिथुन राशि – का स्वामी बुध है, जो बुद्धि और संचार का कारक है। बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से आपकी राशि का पहला भाव प्रभावित होगा। यह गोचर आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में लाभ के पूरे आसार हैं। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए भी यह बहुत अच्छा समय है। आपको अहंकार से बचना होगा।
🦀 कर्क राशि – वर्तमान समय में गुरु आपके हानि भाव में विराजमान हैं। इसलिए राहु के नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद गुरु आपके जीवन में हलचल मचा सकते हैं। आर्थिक परेशानियों का सामना इस राशि के कुछ जातकों को करना पड़ सकता है। सही बजट प्लान करके आगे बढ़ें। करियर के क्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। इस राशि के उन लोगों को बेहद सावधान रहना होगा जो विदेशी कंपनियों में काम करते हैं। काम के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद इस दौरान पैदा हो सकते हैं। उपाय के तौर पर योग-ध्यान करें।
🦁 सिंह राशि – का स्वामी सूर्य है, जो आत्मविश्वास और नेतृत्व का कारक है। बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से आपका 11वां भाव प्रभावित होगा। यह गोचर आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इस समय आपको व्यापार में बड़ा लाभ और नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। आपको मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे। बड़े लक्ष्य प्राप्त करने और नई योजनाएँ बनाने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। आपको जल्दबाजी में बड़े निवेश करने से बचना होगा।
👰🏻‍♀ कन्या राशि : भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय के लिए सूर्य गोचर उत्तम रहेगा। व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
⚖️ तुला राशि – का स्वामी शुक्र है, जो प्रेम, सौंदर्य और संतुलन का कारक है। बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से आपके 9वें भाव पर असर पड़ेगा। यह गोचर आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इस समय आपकी किस्मत चमकेगी और लंबी यात्राओं से लाभ होगा। पढ़ाई और करियर में आपको सफलता मिलेगी। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी, जिससे आपको शांति मिलेगी। आपको गुस्से में बड़े फैसले लेने से बचना होगा।
🦂 वृश्चिक राशि – गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। जिन लोगों को हार्ट और उदर से संबंधित समस्याएं हैं वो अपना ख्याल रखें। अचानक से करियर क्षेत्र में आया परिवर्तन आपको परेशान कर सकता है। इस दौरान आमदनी से अधिक आपके खर्चे हो सकते हैं। गलत लोगों की संगति में पड़कर आप धन का दुरुपयोग कर सकते हैं, इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहें। आपका मन विचलित होगा जिससे पारिवारिक जीवन में भी परेशानियां पैदा हो सकती हैं। उपाय के तौर पर केले का दान आपको करना चाहिए।
🏹 धनु राशि – गुरु आपकी ही राशि के स्वामी हैं और नक्षत्र परिवर्तन के बाद आपको धन-वैभव का सुख देंगे। आप समाज में नाम कमाएंगे। आपके कार्यों से लोग प्रभावित हो सकते हैं। कुछ गणमान्य लोगों से आपकी मुलाकात होने की भी संभावना है। इस दौरान आपकी एकाग्रता कमाल की होगी और घंटों के कार्य को आप मिनटों में पूरा कर सकते हैं। पिता या पितातुल्य लोगों से मिली सलाह आपको करियर के क्षेत्र में उपलब्धियां दिलाएगी।
🐊 मकर राशि : सुखद पल और आनंद की प्राप्ति होगी। लेकिन आपके बेफिजूल के खर्चो में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आपको लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। निवेश संबंधी मौके आपके हाथ लगेंगे। जो लोग इस वर्ष विवाह करना चाह रहे हैं उनका विवाह हो सकता है। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा।
⚱️ कुम्भ राशि – का स्वामी शनि है, जो मेहनत और नए विचारों का कारक है। बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से आपके पांचवें भाव पर असर पड़ेगा। यह गोचर आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इस समय आपको संतान से शुभ समाचार मिल सकता है और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। आपको बेकार की बहस या जिद से बचना होगा।
🐬 मीन राशि – गुरु का नक्षत्र परिवर्तन आपके व्यक्तित्व में बेहतरीन बदलाव ला सकता है। आप ख्यालों से निकलकर वास्तविकता के धरातल पर आएंगे। लक्ष्यों को पाने के लिए आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। करियर में ऊंचे मुकाम पर पहुंचने के लिए अच्छा समय है। पारिवारिक जीवन में चल रहे लड़ाई-झगड़ों का अंत अब हो सकता है। धन संचित करने में भी आप कामयाब होंगे। सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी।

Related Articles

Back to top button