स्वतंत्रता दिवस पर एक व्यक्ति को गाली गलौज जूता से तिलक मिटाया, संगठन ने दिया ज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने दिया कार्यवाही का आश्वासन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। सुमन रैकवार पिता रामगोपाल रैकवार उम्र 40 वर्ष निवासी बंधा बरखेरा निवासी ने भगवती मानव कल्याण संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया है । प्रार्थी ने बताया है कि में मजदूरी करता हूँ मेरे तीनं बच्चे है। दिनांक 15 अगस्त 2024 के सुबह 8 बजे की बात है, मैं अपने ही गांव के माध्यमिक शाला स्कूल में 15 अगस्त का ध्वजारोहण के कार्यक्रम में गया था, स्कूल की बाउंड्री के बाहर खड़ा हुआ था, कुछ समय बाद वह बाउंड्री के अंदर चला गया। उसी समय ध्वजारोहण का कार्यक्रम हो रहा था, तभी जाकर बिछाई पर बैठ गया गांव के बहुत लोग भी बैठे हुए, तभी गांव के गोदन सींग लोधी, लक्ष्मनसींग लोधी भी बैठे थे ध्वजारोहण के बाद गांव के सभी लोगों को गुलाल का टीका लगाया जा रहा था तभी मुझे भी गुलाल का टीका लगाया गया, गांव के डालसींग लोधी मेरे पास आया और बोला क्यो रे मां बहन की गालियां देते हुए कहा कंमीन माथे पे तिलक लगाने का अधिकार किसने दे दिया है और अपना जूता उतारकर चार पाँच जूते मेरी पीठ में मारे और उसी जूते से मेरे माथे में लगा तिलक उसे जूते से मिटा दिया। मेरे पास में बैठे गोदन सींग लोधी पिता भगत सींग एवं लक्ष्मन सींग लोधी ने उसे पकड़कर स्कूल के बाहर किया और जाते समय डालसींग बोला कि यदि रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर दूंगा। चौकी फुटेरा में मेरे कहे अनुसार चौकी प्रभारी नें मेरी रिपोर्ट नही लिखी। डालसींग द्वारा मुझे 15 अगस्त जैसें राष्ट्रीय कार्यक्रम में मां बहन की गाली कमीन तेरी जैसी अश्लील गालियां देकर मेरे माथे में लगा तिलक अपने जूते से मिटाकर जूते से मारपीट कर अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। डाल सिंह लोधी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।



