क्राइम

नवरात्रि में अपनी ही 28 दिन की नवजात बच्ची की हत्या के मामले में कलयुगी मां को आजीवन कारावास

नर्मदापुरम । 7 दिसम्बर 20.21 को दोपहर 1.30 बजे से शाम 6:15 के बीच दुर्गेश बरसे के मकान गांधी वार्ड खोजनपुर में पूजा उर्फ प्रज्ञा बरते द्वारा अपनी नवजात शिशु (बालिका) उम्र 28 दिन की अपने दुपट्टे से गला घोटकर हत्या करने एक सनसनी खेज प्रकरण में प्रधान सेशन न्यायाधीश आलोक अवस्थी के द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान दिनांक 27 सितम्बर 22 को निर्णय पारित करते हुए आरोपी पूजा उर्फ प्रज्ञा वरडे को अपनी ही पुत्री का हत्या करने का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास भादवि की धारा 302 के तहत कारावास एवं 100/- अर्थदंड से दंडित किया गया । प्रकरण अभियोजन की तरफ से पैरवी लोक अभियोजक दीपक जैन द्वारा की गई ।

Related Articles

Back to top button