धार्मिक
मोहर्रम पर गौरझामर गुगवारा में बाजे गाजे अखाडे के साथ निकले ताजिया

रात में करबला पर हुआ बिसर्जन
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । मोहर्रम के मौके पर मुसलमान भाईयो ने प्रतिवर्ष के अनुुसार इस वर्ष भी पारम्परिक रुप से बाजे गाजे व अखाडे के साथ ताजिये निकाले जो गुगवारा से होता गौरझामर पुराना बस स्टैण्ड, नया बस स्टैण्ड, मेंन रोड नयापुरा होते हुए इतवारा बाजार पहुचे जहा पर अखाडो के कार्यक्रम आयोजित किए गये। इसी बीच रास्ते भर भी अखाडे के विभिन्न करतब दिखाये गये। कार्यक्रम के समापन उपरांत रात मे ताजियो का सुनार नदी स्थित करबला मे विसर्जन किया गया।



