मुख्यमंत्री के आगमन पर ज्ञापन सौपेंगे, सिहोरा जिला आंदोलन का चौबीसवां धरना
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिहोरा को जिला बनाने की मांग पर पिछले छै माहों से प्रत्येक रविवार आंदोलन कर रहे सिहोरावासियों ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बहोरीबंद विधानसभा के स्लीमनाबाद आगमन पर वे दल बल के साथ उन्हें सिहोरा जिला की मांग संबंधी अपना ज्ञापन सौपेंगे। इस ज्ञापन के बाद यदि मुख्यमंत्री का रुख सकारात्मक न रहा तो अब आंदोलन के स्वरूप को आक्रामक किया जाएगा। उक्त घोषणा लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने अपने चौबीसवें धरने में की। विदित हो कि आगामी 29 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान स्लीमनाबाद आ रहे है।
सिहोरा की उपेक्षा की पराकाष्ठा :- लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के अनिल जैन, नागेंद्र क़ुररिया, सियोल जैन ने कहा कि पहले सिहोरा की हितों की लगातार अनदेखी की गई और अब सिहोरा हित के मुद्दे पर संवादहीनता सिहोरा की उपेक्षा की पराकाष्ठा है।समिति मुख्यमंत्री से मिल इस विषय मे अपनी नाराजगी व्यक्त करेगी। समिति ने जिला बनने तक आंदोलन को भी जारी रखने का संकल्प दोहराया।
जिला आंदोलन के धरने में राजभान मिश्रा, गुड्डू कटैहा, मानस तिवारी, सौरभ साहू, विकास दुबे, रामजी शुक्ला, पन्नालाल, अमित बक्शी, सुशील जैन, नत्थूलाल पटेल, रामकेश यादव, ए के शाही, सुखदेव कौरव, मोहन सोंधिया, अनिल क़ुररिया, शेख इस्माइल, राकेश सिंह, सुरेंद्र साहू सहित अनेक सिहोरावासी मौजूद रहे।



