मध्य प्रदेश

भाई दूज को मनाई पुलिस वालों ने होली, पुलिस अफसरों, पुलिस कर्मियों ने ताशों ढोल नगाड़ों की धुनों पर लगाए होली गीत फ़ाग राई नृत्य पर ठुमके

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
रविवार को होली की भाई दूज पर पुलिस वालों ने जमकर रंग खेलकर होली धुलेंडी की खुशियां मनाई। हालांकि होली खेलने का कार्यक्रम पुलिस विभाग ने शनिवार को निर्धारित किया था। लेकिन शुक्रवार की रात जिले की तहसील सिलवानी के खमरिया गोंडी गांव में दो समुदाय के बीच बच्चों की लड़ाई बड़ों के बीच बढ़ने से झगड़ा हो गया था। जिसमें एक व्यक्ति राजू आदिवासी की मौत हो गई थी। वहीं 48 लोग दोनों पक्ष से घायल हो गए थे। लेकिन रात में ही जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों सहित तेज तर्रार सिलवानी थाना टीआई माया सिंह ने मौके पर पुलिस बल वज्र वाहन लेकर पहुंचकर स्थिति पर काबू पा लिया था।फिर भी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी खमरिया गांव में तैनात हैं।
दो पहिया चार पहिया पुलिस वाहनों में सवार होकर पुलिस अफसरों और पुलिस जवानों ने रविवार को होली की भाई दूज पर भंग तरंग में मदमस्त होकर जमकर रंग गुलाल लगाकर होली खेली व एक दूसरे को होली रंग पंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पुलिस लाइन आवास सहित पुलिस मल्टी टी टाइप क्वार्टर में पुलिस परिवारों ने होली खेली लजीज व्यंजनों की पार्टी मनाई।

Related Articles

Back to top button