मध्य प्रदेशराजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े का शुभारंभ, अमृत पार्क में हुआ श्रमदान

सिलवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में नगर परिषद सिलवानी द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसी क्रम में नगर के अमृत पार्क परिसर में स्वच्छता श्रमदान किया गया।
इस स्वच्छता अभियान में नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ऋषिकांत यादव, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, लखन मेहरा (पार्षद प्रतिनिधि), गुड्डू भाई, बाबूलाल आदिवासी सहित अन्य पार्षद व कर्मचारीगण सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए। उपस्थित कर्मचारियों में रईश खान, अभिषेक कौल, दीपक साहू, धर्मेंद्र गुप्ता, मुकेश नामदेव, निखलेश राय, अमित यादव, रामकुमार मेहरा, लइक खान, हेमंत यादव, रविशंकर यादव, संजीव कालोसिया, राहुल कालोसिया सहित अन्य कर्मचारीगण शामिल रहे।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ऋषिकांत यादव ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और नगरवासियों से स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता ही सेवा है” का संदेश प्रत्येक नागरिक तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अपने घर, गली, मोहल्ले व नगर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें।

Related Articles

Back to top button