मध्य प्रदेश

भाजपा सह कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर के प्रथम नगरागमन पर हारफ़ूलों से किया स्वागत

जीतू ठाकुर बोले- जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी लग्ननिष्ठा पूर्वक करूंगा निर्वहन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। भाजपा के नवनियुक्त भाजपा जिला सह कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर के प्रथम नगरागमन पर रविवार को दोपहर इंडियन चौराहे पर फूलमालाओं से गर्मजोशी पूर्वक स्वागत किया। इंडियन चौराहे पर स्वागत जफर अहमद मित्र मंडली के नेतृत्व में किया गया। नवनियुक्त भाजपा जिला सह कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर मीडिया कर्मियों से बोले कि बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष बीड़ी शर्मा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश किरार ने मुझे यह नई जिम्मेदारी सौंपी है उसका मैं पूरी मेहनत लग्ननिष्ठा से निर्वहन करूंगा।पार्टी कार्यकर्ता कोई बात अथवा समस्या मुझे बेझिझक होकर बता सकते हैं।
स्वागत करने वालों में अरबाज खान, फैजल सिद्दीकी, शारीक खान, नदीम खान, इंसाफ खान, अदनान अहमद, राजा अहमद, दीपक ठाकुर आयुष ठाकुर, फरहान अली, निहाल राठौर, राहुल राठौर, अदनान मेवाती, ताज मिर्जा, अरमान अली आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button