मध्य प्रदेश

समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया की पहल पर बिजली आपूर्ति पूर्व सूचना जनता कों हुई प्राप्त

जिले में विद्युत विभाग बिना सूचना के कभी भी बिजली बंद कर रहा है
ऐ. ई. युवनाती समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया कि वॉइस रिकॉर्डिंग हुई वायरल

परासिया । जिले के सक्रिय समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने विद्युत विभाग की मनमानी एवं आए समय में बिजली बंद करने को लेकर के विद्युत विभाग परासिया ऐ.ई. यूवनाती को फोन किया। फोन के माध्यम से आग्रह किया कि बिजली आप जब भी बंद करते हैं इसकी पूर्व सूचना जनता जनार्दन कों क्यों नहीं देते हैं.. जबकि नियम मुताबिक बिजली आपूर्ति की पूर्व सूचना आपको जनता जनार्दन को अखबार एवं अन्य संदेशों के माध्यम से देने का नियम है,
समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया का कहना कि वर्तमान समय में विद्युत (बिजली) हमारे जीवन का एक अमूल अंग बन गई है। इसका सबसे बड़ा मूल कारण वर्तमान में हमारे जीवन में शरीर को सुख देने वाले पंखे, कूलर, ऐ.सी. लाइटिंग, टी व्ही, गिजर, हीटर और भी तमाम ऐसे नाना प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है। जिनके बिना हमारा जीवन अधूरा सा होते आ रहा है,, विशेष कर संध्या उपरांत रात्रि में बिजली ना होने के कारण हमारे पास देखने के लिए कोई भी माध्यम शेष नहीं होता है आप बात करें इनवर्टर की तो आज भारत देश के हर एक घर में इनवर्टर नहीं लगे है यह केवल धनाढ्य सक्षम व्यक्तियों के घरों पर उपलब्ध है.. और उनकी स्थितियां भी उतनी अच्छी नहीं होती की सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आप उनसे चला सके… रात्रि में एकाएक लाइट गोल होने के कारण 99% जनता जनार्दन परेशान होती हैं घरों में लोग अंधेरे में घर में चलकर के जैसे तैसे माचिस ढूंढते हैं और वे यहां वहां टकराते हैं जिससे जटिल चोटे उनको आती है अंधेरे को दूर भगाने के लिए घरों में मोमबत्ती चिमनी लालटेन कों जलाते हैं और अभी जो समय चल रहा है यह बारिश का मौसम ऐसे वक्त में घरों में सांप कीड़े मकोड़े बिच्छू यह सब कुछ निकल रहे है आए दिन घटनाएं पेपर अखबारों में सुनने को मिल रही है.. विद्युत आपूर्ति की पूर्व सूचना किसी भी माध्यम से यदि जनता जनार्दन को प्राप्त हो तो निश्चित तौर पर जनता जनार्दन अपने आप को किसी भी रूप से तैयार करेगी।
फोन पर ऐ ई युवनाती ने समाज सेवी रिंकू रितेश चौरसिया के आग्रह को समझने का प्रयास नहीं किया जिसको लेकर के समाज सेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने उनकी वॉइस रिकॉर्डिंग पूरे जिले भर के व्हाट्सएप ग्रुपों में डाल दिया। जिस पर विद्युत विभाग परासिया डिवीजन अधिकारी ऐ ई पटेल ने तत्काल समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया को व्हाट्सएप में पर्सनल लिख कर आश्वासित किया कि आगामी समय में जब भी बिजली बंद की जाएगी इसकी पूर्व सूचना सभी व्हाट्सएप ग्रुपो के माध्यम से समस्त विद्युत विभाग अधिकारियों द्वारा दी जाएगी। इसी के परिणाम स्वरुप विभाग द्वारा कल संध्या 7:15 बजे से 8:15 एवं रात्रि 11:00 से 12:00 तक बिजली की आपूर्ति पूर्व सूचना व्हाट्सएप ग्रुपों में दी गई है।
बिजली आपूर्ति की पूर्व सूचना प्राप्त होने से सभी जनता जनार्दन मैं समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया की भूरि भूरि प्रशंसा की है।

Related Articles

Back to top button