धार्मिक
श्री हनुमानजी के प्राकट्योत्सव पर निकेलगा चल समारोह
सिलवानी। अनन्त बलवंत श्री हनुमान जी महाराज के शनिवार को प्राकट्योत्सव के शुभअवसर पर भगवान श्री हनुमान जी महाराज के विमान (चलसमारोह) श्री राममंदिर जमुनिया पुरा से शाम 5 बजे निकाला जायेगे ।
आयोजक श्री हिन्दू उत्सब समिति अध्यक्ष नारायण सिंह यादव ने बताया कि चल समारोह शनिवार की शाम 5 बजे श्रीराम मंदिर जमुनियापुरा से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर। बजरंग चौराहा पर समापन होगा। श्री हिन्दू उत्सब समिति ने सभी धर्मप्रेमी बन्धुऔ को अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।



