मध्य प्रदेश

महिला दिवस पर पूर्व विधायक ने किया माताओं, बहनों का सम्मान

रिपोर्टर : विशाल शिल्पकार
बेगमगंज।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल तहसील के आदीवासी अंचल ग्राम रमपुरा में पहुंचे और महिला दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां पर सर्वप्रथम श्री पटेल ने कन्याओं की पूजा अर्चना की उसके उपरांत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल ने कहा कि आज हमारी बेटियां देश के विकास में महत्पूर्ण भूमिका निभा रही है बैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर, एसपी या राजनीति के क्षेत्र में वह सभी उच्च पदों पर पहुंचकर पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है और किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। वहीं उन्होनें आदिवासी समाज के लोगों से अपील की वह अपने बच्चियों को शिक्षा अवश्य दिलाएं और उनका विवाह तभी करें जब वह पूंर्ण रूप से शिक्षित हो जाएं। तभी हमारा महिला दिवस मनाने का उद्देश्य पूंर्ण होगा जब हमारी बेटिया आगे बढेंगी।
उसके उपरांत समस्त आदीवासी महिलाओं की आरती कर और मेधाबी बच्चियों, महिलाओं का सम्मान किया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच लाखन सिंह ठाकुर, विष्णु ठाकुर,उदल सिंह ठाकुर, गोवर्धन ठाकुर,, बारेलाल ठाकुर, चंद्रेश ठाकुर, ऋषि राज ठाकुर, निर्भय सिंह ठाकुर, गंधर्व सिंह, अमोल सिंह ठाकुर, करण सिंह, माधव सिंह ठाकुर, श्रीमती कल्लो बाई ठाकुर, श्रीमती सीमा वास्कले बड़वानी सहित वीरेंद्र पांडे,प्रकाश पटेल,पवन दुबे आदि सहित समस्त ग्रामीवासी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button