मध्य प्रदेश

बीना परियोजना अधिकारी पहुंचे सर्वे करने

रिपोर्टर : विशाल शिल्पकार
बेगमगंज।
बीना बांध परियोजना के अंतर्गत आने बाले डूब क्षेत्र के सर्वे के लिए कुछ अधिकारी बेगमगंज पहुंचे और डूब क्षेत्र का सर्वे कर बापिस चले गये। जिसकी जानकारी आस पास के लोगों को लगी तो उनमें हडकंप मच गया लेकिन उन्हे कुछ समझ नहीं आया और उन कर्मचारियों को देखते ही रह गये।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीना परियोजना के अंतर्गत बन रहे मढिया बांध से संबंधित अधिकारी मंगलवार को बेगमगंज के बीना नदी किनारे बसे नगरीय क्षेत्र जगदीश मंदिर में पहुंचे जहां पर उन्होने बीना नदी के आस पास खेतों में सर्वे किया और वहां पर लगे हुए चिन्ह खम्बों को देखकर जायजा लिया और वहीं नगर के कुछ मकान भी डूब क्षेत्र में आने पर मकानों का भी सर्वे किया। लेकिन वहां पर निवास करने वाले लोगों को कुछ समय नहीं आया कि अधिकारी किस लिए आये हुए थे। निवासियों ने बताया कि वह नदी किनारे के खेतों में पहुंचे और कुछ घरों का सर्वे किया और चले गये।
सर्वे के लिए पहुंचे सिंचाई विभाग अधिकारी केएल कोरी ने बताया कि डेम का सर्वे है और नगर के नदी के आस पास के कुछ मकान डूब में आ रहे है जिनको चिन्हित किया जा रहा है। मुआवजा राजस्व विभाग तय करता है वही बता सकते है।
इस संबंध में शिरीष मिश्रा ई. मढिया बांध परियोजना सागर का कहना है कि पता नहीं कौन अधिकारी सर्वे के लिए गये थे, बहुत से अधिकारी है जानकारी लेकर बताना पडेगा।

Related Articles

Back to top button