मध्य प्रदेश

सर्पदंश से युवक की मौत, चाय की दुकान पर सोते समय हुआ हादसा

सिलवानी। ग्राम भैंसरा निवासी प्रकाश कुशवाहा पिता अंतराम कुशवाहा उम्र 38 साल की सर्पदंश से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रकाश कुशवाहा की चाय की दुकान कस्बा बम्होरी के अवंतिका चौराहे पर नायरा पेट्रोल पंप के पास स्थित है। वह प्रतिदिन रात को दुकान पर ही सोता था। गुरुवार देर रात सोते समय उसके पैर में सांप ने डंस लिया। परिजन शुक्रवार सुबह उसे गंभीर हालत में सिलवानी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ब्लाक मेडिकल अधिकारी डॉ.आर.एस. पटेल ने बताया कि प्रकाश को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
कस्बा बम्होरी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button