भ्रामक खबर पर यूट्यूबर उवेश रिपोर्टर पर FIR दर्ज

सिलवानी। हिन्दू उत्सव समिति ने थाने में दिए आवेदन में बताया था कि गणेश विसर्जन चल समारोह पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बावजूद सोशल मीडिया पर गलत खबर फैलाई गई। समिति के अनुसार एक यूट्यूबर ने अपने पोर्टल और इंस्टाग्राम पर इस आयोजन को लेकर “खूनी संघर्ष” और “हिंसा” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे समाज में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन की। जांच में पाया गया कि चल समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा या खूनी संघर्ष नहीं हुआ था और आयोजन सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ था, आरोप सही पाए जाने पर उवेश मंसूरी उर्फ उवेश रिपोर्टर पिता लतीफ मंसूरी उम्र 24 साल, निवासी वार्ड 12 हरिजन मोहल्ला, सिलवानी, यूट्यूबर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 के तहत एफआईआर सिलवानी थाने में पंजीबद्ध की गई है।



