ट्रांसफार्मर में आए दिन भड़कते हैं शोले, डीपी को सड़क किनारे से हटाने की उठी मांग
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । नगर के बीचो बीच से होकर निकला पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग 26 अब बायपास मार्ग के सड़क किनारे पटरी के पास वार्ड क्रमांक 7 में लगी डीपी में आए दिन चिंगारियां भड़कने से लोगों में दहशत का माहौल बना है सड़क किनारे लगी होने से बड़ी दुर्घटना की भी आशंका बनी है।
बताया जाता है कि उक्त ट्रांसफार्मर में क्षमता से अधिक लोड लिया जा रहा है जिसके कारण इसमें आए दिन आग लगने की संभावना बनी रहती है पिछले दिनों उक्त डीपी में कई वार आग लगने की घटनाएं घट चुकी हैं डीपी के सड़क किनारे व रहवासी क्षेत्र में चौराहे पर लगी होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है डीपी में आए दिन आगजनी व शोले भड़कने की घटनाओं से लोग दहशत में हैं ग्राम वासियों एवं वार्ड के लोगों ने उक्त संदिग्ध डीपी को यहां से तत्काल हटाने की मांग मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड गौरझामर से की है।



