क्राइममध्य प्रदेश

मौत का तांडव : अपने ही परिवार के 8 लोगो की हत्या कर युवक ने लगाई फांसी, फैली सनसनी

पहले पत्नी, फिर मां, बहन, भाई- भाभी, भतीजा- भतीजियों को कुल्हाड़ी से काटा,
21 मई को हुई थी युवक की शादी, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर

छिंदवाड़ा । एमपी के छिंदवाड़ा में शख्स के सिर पर मौत का भूत सवार हुआ, तो उसने मौत का तांडव कर दिया एक के बाद एक किया 8 लोगों का कत्ल।
छिंदवाड़ा से दिल दहला देने वाली खबर है. खून से नहा गया है. यहां एक शख्स ने बोदल कछार गांव में एक के बाद 8 लोगों की हत्या कर दी. उसने कु्ल्हाड़ी से इन लोगों को काट दिया. सभी की हत्या करने के बाद उसने खुद भी फांसी लगा ली. सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
जिले के तामिया के पास बोदल कछार में एक युवक ने 8 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है. उसने एक-एक करके सभी को कुल्हाड़ी से काट दिया है. उसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बोदल कछार में 28-29 मई की देर रात की है. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
बताया जाता है कि आरोपी ने सबसे पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर एक-एक कर मां – बहन, भाई भाभी और भतीजियों भतीजे को मार डाला। 10 साल के ताऊ के लड़के पर भी हमला किया, लेकिन वह जान बचाकर भाग गया और आस-पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
घटना तामिया तहसील में थाना माहुलझिर के बोदल कछार गांव की है। मंगलवार – बुधवार की दरमियानी रात 3 बजे आरोपी ने मां उम्र 55 साल, भाई उम्र 35 साल, भाभी उम्र 30 साल, बहन उम्र 16 साल, भतीजा उम्र 5 साल, दो भतीजी उम्र 4 व डेढ़ साल)को मार डाला।
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मुताबिक, 21 मई को ही आरोपी की शादी हुई थी। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से डिस्टर्ब था।

Related Articles

Back to top button