क्राइम

एक नाबालिग को पुलिस ने फिर किया दस्तयाब, आरोपी की तलाश, बालिका को भेजा घर

सिलवानी। पुलिस थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़कियां का दस्तयाब करने लगातार सिलसिला जारी है। उल्लेखनीय है पिछले 20 दिनों में सिलवानी पुलिस ने आठ लड़कियों को दस्तयाब किया गया है।
7 मई 2023 को थाना क्षेत्र के ग्राम हतोडा से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगा ले जाने की रिपोर्ट पिता द्वारा सिलवानी थाने में की गई थी, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और काल डिटेल के आधार एवं मुखबिर की सूचना पर उस नाबालिग को 28 मई को गैरतगंज थाना क्षेत्र से दस्तयाब किया गया। नाबालिग मेडिकल चेकअप के बाद न्यायालय में कथन के बाद परिजनो को सौप दिया गया है। वही अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।
नाबालिग लड़कियों के मामला गंभीर होने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल, एसडीओपी अनिल मौर्य ने टीम गठित कर लड़की के पतारसी के प्रयास किए। इस कार्यवाही में एसडीओपी अनिल मौर्य के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह, महिला सेल प्रभारी कविता यादव, विवेचना अधिकारी नरेन्द्र सिंह रघुवंशीप्रधान आरक्षक सहित पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button