मध्य प्रदेश

आदिवासियों पर गोली चलाने के मामले में विदिशा डीएफओ का 48 घंटे के अंदर तबादला, वन विभाग के 8 कर्मचारी भी सस्पेंड

विदिशा । विदिशा जिले के लटेरी में आदिवासियों पर गोली चलाने के मामले में विदिशा डीएफओ का घटना के 48 घंटे के अंदर स्थानंतरण कर दिया गया है। विदिशा डीएफओ राजवीर सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं वन विभाग के 8 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। रायसेन डीएफओ अजय पांडे कोे विदिशा का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। विदिशा पीआरओ ने इसकी जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि विदिशा जिले की लटेरी में वन विभाग की टीम ने लकड़ी चोरी के आरोप में आदिवासियों पर गोली चला दी थी। घटना में एक आदिवासी की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं हमले में तीन लोग घायल हो गए थे। मामले में मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया था। घटना के 48 घंटे के भीतर विदिशा वन मण्डल अधिकारी राजवीर सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं 8 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
पूरा मामला क्या है ? जाने
9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस मंगलवार की देर रात लटेरी में वन तस्करी की आशंका में वनकर्मियों ने गोली चला दी थी। फायरिंग में चैन सिंह नामक एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। शेष 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को विदिशा के अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मृतक के परिवार और घायलों ने वनकर्मियों पर जानबूझ गोली चलाने का आरोप लगाया था। घायलों का कहना था कि हमारे जानवर जंगल में चले गए थे। इसलिए खोजने के लिए गया था। वहीं वन कर्मियों का कहना है कि ये लोग लड़की काटकर वे जा रहे थे। रोकने पर पत्थरों से हमला कर दिया था। आत्मरक्षा के लिए गोली चलाने में एक को गोली लग गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं तीन घायल हो गए। मामले में सरकार ने न्यायिक जांच कराने की घोषणा की थी।
मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी
प्रदेश सरकार ने एक तरफ, जहां मामले की न्यायिक जांच कराने का फैसला लिया है। वहीं जिला कलेक्टर ने मृतक के परिजन को 20 लाख की सहायता और घायलों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा बुधवार को की थी। वहीं मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है।

खबर को विस्तार से जानने के लिये क्लिक करे

जंगल में लकड़ियां बीन रहे आदिवासियों पर फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल

Related Articles

Back to top button