मध्य प्रदेशव्यापार
तेज बारिश से पान बरेजा धराशायी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बंग्ला व कटक पान की बहार फैलाने वाले उमरियापान के पान उत्पादकों पर तेज बारिश ने इस कदर कहर बरपाया कि तीन पान किसानों के लगभग 50 पारी पान बरेजा पूरी तरह धराशायी हो गये। जिससे पान उत्पादकों को लाखों रूपये के नुकसान का अनुमान है।
प्राप्त जानकारी अनुसार विगत दिनों हुई तेज बारिश से पान उत्पादकों सुशील सज्जू चौरसिया की 22 पारी, रत्नेश पिता कप्तान राजेंद्र चौरसिया की 10 पारी और संदीप पिता सुशील चौरसिया के 10 पारी पान बरेजा पूरी तरह धराशायी हो गये। पान किसानों ने बताया कि उन्होंने कडी मेहनत कर पान बरेजा तैयार किया था । इससे आर्थिक आमदनी होती। लेकिन प्राकृतिक आपदा ने उनकी पूरी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जिससे पान किसान बेहद दुखी हैं। पान उत्पादकों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।



