मध्य प्रदेश

माय भारत द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर प्रतियोगिता संपन्न

बेगमगंज। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय माय भारत द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, बेगमगंज में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मोनिका चौधरी, डिप्टी डायरेक्टर के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा डॉ. आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में “माय भारत” के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगोली प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी स्वयंसेवकों को प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेगमगंज नगर मंडल अध्यक्ष अजय जाट, बेगमगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दुबे जी उपस्थित रहे। साथ ही स्कूल की प्राचार्य स्मिता राज वैद्य, विशाल शर्मा, गौरव तिवारी एवं तरुण दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button