क्राइम

लाखों रुपए की अवैध शराब पटेरा पुलिस ने एक घर से की बरामद

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
पटेरा । दमोह जिले के थाना पटेरा अतंर्गत आने वाले ग्राम कुंडई का मामला सामने आया है नशा मुक्ति अभियान के तहत भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा लगातार अवैध रूप से बेची जा रही शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ता लगातार जहां तहां दबिश देकर अवैध शराब पकड़वाने का कार्य कर रहे हैं. इससे पुलिस को बड़ा सहयोग मिल रहा है. ताजा मामला हटा अनु विभाग के अंतर्गत आने वाले पटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़ई है. यहां पर पुलिस ने एक घर में अवैध रूप से जमा की गई करीब 98 पेटी अवैध शराब जप्त की है. इस हफ्ते में पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है. दूसरी बार भी पटेरा थाना क्षेत्र में ही शराब पकड़ी गई है. भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों को सूचना मिली की कुड़ई ग्राम में एक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से लाखों रुपए की शराब जमा की गई है. इस बात की सूचना उन्होंने तुरंत ही पुलिस की दी. जिसके बाद हटा एसडीओपी प्रशांत सुमन के साथ पटेरा पुलिस ने ग्राम कुड़ई निवासी पर्वत सिंह के यहां छापा मारा. जिसमे एक कमरे में जमा की गई करीब 98 पेटी अवैध शराब बरामद की गई. बताया जाता है कि इस कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 74 पेटी लाल मसाला और 24 सफेद प्लेन मसाला पेटी अवैध शराब घर से बरामद की है।
एसडीओपी प्रशांत सुमन ने बताया कि छापामार कार्रवाई में 882 लीटर शराब बरामद की है. जिसका बाजार मूल्य करीब 4 लाख 90 हजार रुपए है।

Related Articles

Back to top button