मध्य प्रदेश

पथ संचलन का नगर में जगह जगह फूल वर्षा कर स्वागत

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नगर साईखेड़ा में आज विजयादशमी के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला गया जो सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू होकर झिकौली रोड होते हुए दादाजी धूनी वाले दरबार से निकलकर मेंन रोड से जाकर सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह स्वयंसेवकों पर लोगों ने पुष्प वर्षा की अंत में शाखा स्थल पर बौद्धिक व अल्पाहार के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ । पथ संचलन के दौरान यातायात हेतु पुलिस व्यवस्था भी रही।

Related Articles

Back to top button