धार्मिक

करवा चौथ पर बाजार में रही रौनक, जमकर बिके करवा

महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । रविवार को करवा चौथ व्रत पर्व पर गौरझामर में हाट बाजार होने से अभूतपूर्व त्यौहारी भीड़ देखी गई दुकाने करवा और चलनी तथा कैलेंडर और पूजन सामग्री से सजी हुई थी जिसे खरीदने महिलाओं की भारी भीड़ बाजार में उमड पडी। पत्नियों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए दिन भर रखा निर्जला व्रत शाम ढलते ही पूजा अर्चना का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें महिलाओं ने भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना आरती के साथ चांद का दीदार कर पति के हाथ से जलपान ग्रहण कर व्रत पूरा किया।

Related Articles

Back to top button